मुलायम की पुत्रवधू ने संभाला चुनावी मैदान

ज्ञात हो कि फिरोजाबाद संसदीय सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम के बेटे अखिलेश यादव के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है।

मुलायम ने फिरोजाबाद की जनता से अपनी पुत्रवधू का परिचय कराया और उन्हें आश्वासन दिया कि सपा यदि लोकसभा उपचुनाव जीतती है तो यहां के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त में पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को काबू में करने में पूरी तरह विफल रही है जिससे आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी महंगाई कम करने की कोई कोशिश नहीं कर रही है।

राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक फिरोजाबाद संसदीय सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस ने फिल्मों से राजनीति में आए राज बब्बर को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज बब्बर पिछले लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सिकरी संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सीमा उपाध्याय से बहुत कम अंतर से हार गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+