गुजरात में रेलगाड़ी में गोलीबारी, यात्री की मौत
वडोदरा के समीप अवध एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी के डिब्बे में शनिवार रात लगभग 11.30 बजे पेंट्री के कर्मचारी और एक यात्री के बीच पैसे की अदायगी को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद यात्री ने गोली चला दी।
यात्री ने कर्मचारी को निशाना बनाकर गोली चलाई लेकिन गोली एक अन्य यात्री को लग गई। गोलीाबारी में एक यात्री घायल भी हो गया। घायल यात्री की पहचान मोनू बाबूराम यादव के रूप में हुई है। यादव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गोलीबारी में मारे गए यात्री की पहचान बिरेन बहादुर सिंह के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना के बाद गोली चलाने वाला यात्री फरार हो गया। पुलिस उसे खोज रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications