इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.36 बजे पश्चिमी पापुआ के मानोकवारी से 123 किलोमीटर दूर समुद्र में केंद्रित था। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के अनुसार भूकंप समुद्र तल से 56 किलोमीटर दूर नीचे था।
इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान के बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। इंडोनेशिया में हाल के समय में आए भूकंपों की श्रृंखला में यह ताजा कड़ी है।
करीब चार दिन पहले ही पश्चिमी सुमात्रा में तेज भूकंप आया था। राहतकर्मी अभी भी मलबे में फंसे लोगों की खोज में लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications