जसवंत ने बनाया गैर भाजपाई-गैर कांग्रेसी सांसदों का समूह
इस समूह से जुड़े एक राज्यसभा सदस्य ने आईएएनएस को बताया कि गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई सांसदों का एक समूह बनाया गया है जिसका नेतृत्व जसवंत सिंह कर रहे हैं।
इस राज्यसभा सदस्य ने बताया, "यह समूह अभी प्रारंभिक अवस्था में है। मुद्दों और विचारों के आधार पर सभी निर्दलीय सांसद एकजुट हुए हैं। यह अच्छी बात है कि जसवंत सिंह इस समूह का नेतृत्व कर रहे हैं।"
इस समूह में पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार के बांका से सांसद दिग्विजय सिंह, झारखंड के चतरा से निर्दलीय सांसद इंदर सिंह नामधारी और महाराष्ट्र के कोल्हापुर से सांसद राजू शेट्टी भी शामिल हैं।
वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी और एम. जे. अकबर भी इस समूह से जुड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications