सुनामी के बाद लूट रोकने के लिए अमेरिकी समोआ में कर्फ्यू
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सुनामी से अमेरिकी समाओ में पागो पागो सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहां मृतकों की संख्या 32 पहुंच गई।
संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) ने कहा कि राहत कार्यो को अब लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से बिजली आपूर्ति बहाल करने की ओर मोड़ दिया गया है।
सूनामी ने करीब 169 लोग घायल भी हुए हैं और अस्पतालों में कई लोगों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
अधिकारियों के अनुसार कुछ इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। मुख्य द्वीप के पूर्व में स्थित एक बिजली संयंत्र के एक महीने तक ठप रहने की आशंका है।
खबरों के अनुसार सुनामी के बाद पुलिस ने कई लोगों को लूटपाट करते पकड़ा है। सुनामी लहरों के वापस लौटने के तुरंत बाद ही केंद्रीय व्यापारिक स्थल पर लूटपाट आरंभ हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications