निखिल कुमार होंगे नागालैंड के नए राज्यपाल
राष्ट्रपति सचिवालय से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। निखिल कुमार गुरबचन जगत से कार्यभार ग्रहण करेंगे। जगत मणिपुर के राज्यपाल हैं और उनके पास नागालैंड का भी अतिरिक्त प्रभार है।
कमला त्रिपुरा की पहली महिला राज्यपाल होंगी। वह दिनेश नंदन सहाय का स्थान लेंगी। सहाय ने जून 2003 में पद ग्रहण किया था।
सहाय भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और बिहार में समता पार्टी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications