हरियाणा विधानसभा चुनाव में 67 दागी उम्मीदवार
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कम से कम 67 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और जबरन वसूली जैसे संगीन आपराधिक मामले लंबित हैं।
चुनावों के क्षेत्र में काम कर रही नेशनल इलेक्शन वाच (एनईडब्ल्यू) नामक गैर सरकारी संस्था के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल बैरवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हरियाणा में विधानसभा का चुनाव लड़ रहे 489 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों की हमने जांच की हैं। हमारे पास प्रमाण है कि इनमें से 67 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं।"
उन्होंने कहा, "बहुत जल्द हम इन उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करेंगे।"
उन्होंने कहा कि 67 में 24 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश करने जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बैरवाल के मुताबिक, "कांग्रेस और हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के 14-14 तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 12-12 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं।"
आगमी 13 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में लगभग 50 राजनीतिक दलों के 1222 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications