हिमाचल ने कुल्लू-मनाली मेगा पर्यटन परियोजना प्रस्ताव केंद्र को भेजा

उन्होंने कहा कि इस राशि में से 6 करोड़ रुपये लालचंद प्रार्थी कला केन्द्र के विकास पर व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे में भाग लेने वाले देवताओं के नज़राने में 20 प्रतिशत की वृद्घि की जाएगी और वर्तमान वित्तीय वर्ष में 22 लाख रुपये व्यय होंगे। मुख्यमंत्री सप्ताह भर चले अन्तर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के समापन अवसर पर कुल्लू में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन विस्तार, प्रोत्साहन और पर्यटन आवश्यकताओं को देखते हुए केन्द्र सरकार इस परियोजना को वित्त पोषित करने पर सैद्घान्तिक रूप से सहमत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत कुल्लू, मनाली और मणिकरन क्षेत्र में सभी पर्यटन केन्द्रों को विकसित किए जाने की योजना है।

प्रो़ धूमल ने कहा कि यह मेगा सर्किट परियोजना इस विश्व प्रसिद्घ पर्यटन घाटी में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल होगी और इसके कार्यान्वयन से क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएं विकसित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अलग-अलग पर्यटक स्थलों के विकास पर 30 करोड़ रुपये के एक पर्यटन सर्किट को कार्यान्वित करने पर कार्य कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+