मनमोहन और सोनिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे
पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "सोनिया गांधी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित आंध्र प्रदेश के कुरनूल और महबूबनगर जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगी और बाढ़ के कारण हुई तबाही का जायजा लेंगी।"
गांधी उत्तरी कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित 10 जिलों में से एक बेल्लारी का भी दौरा करेंगी और लोगों से मुलाकात करेंगी। दोनों राज्यों के दौरे के दौरान गृह मंत्री चिदंबरम गांधी के साथ होंगे।
ज्ञात हो कि गांधी ने वर्ष 1999 में बेल्लारी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
मनमोहन सिंह मंगलवार को दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने मनमोहन सिंह से आग्रह किया है कि बाढ़ की इस विभीषिका को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए और राष्ट्रीय आपदा आपात कोष (एनएनसी) से 10,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications