चुनाव आयोग ने शिंदे की बेटी को एनसीपी की उम्मीदवार बनाया ! (लीड-1)
दरअसल, टंकन की त्रुटि के चलते ऐसा हुआ है। प्रणिति को कांग्रेस ने शोलापुर शहर (मध्य) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया था जबकि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई सूची में उन्हें एनसीपी उम्मीदवार के रुप में दिखाया गया है, जिनका चुनाव चिन्ह 'घड़ी' है।
हालांकि दोनों पार्टियां पिछले 10 वर्षो से सहयोगी की भूमिका में हैं और इस बार भी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।
राज्य सूचना आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह महज 'टंकण की त्रुटि' है। इसे चुनाव के समय तक ठीक कर लिया जाएगा।
शोलापुर शहर (मध्य) से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। शिव सेना, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अखिल भारतीय हिन्दू महासभा (एबीएचएम) और शिवराज्य पार्टी के उम्मीदवारों सहित पांच स्वतंत्र उम्मीदवार इस विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रणिति उन तीन हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्हें इस बार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख लातूर शहर से और राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के बेटे राजेन्द्र शेखावत अमरावती से चुनाव लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications