फूलों पर पैसे खर्च न कर अकाल में मदद करें : राज्यपाल
राज्यपाल सिंह रविवार को यहां राजभवन में मामराज अग्रवाल राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2009 की परीक्षाओं में मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए।
सिंह ने कहा कि फूलों पर पैसा व्यय न करके उसे गरीबों और पशुओं की परवरिश में सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी ऐसा होता और वहां लोग स्वयं इसके लिए आगे बढ़कर मदद करते हैं।
सिंह ने कहा कि पेयजल और सिंचाई जल आज चिंता का विषय है। इसके लिए सरकार तो अपने स्तर पर प्रयास कर ही रही है लेकिन लोगों को भी इन कार्यो में स्वेच्छा से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखे गांवों में बावड़ियां बनाते थे ताकि पानी की कमी नहीं आए। सिंह ने कहा कि अब भी ऐसी बावड़ियों को बनाए जाने की जरूरत है ताकि जल की कमी नहीं रहे और पानी का स्तर भी बढ़ने में मददगार हो। उन्होंने कहा कि पानी को किसी न किसी तरह ऐसा रखा जाए कि वह भूमि का जल स्तर बढ़ाए और व्यर्थ न जाने पाए।
राज्यपाल ने समारोह में 97 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। फाउंडेशन के संरक्षक ने राज्यपाल को राहत कोष के लिए 21 हजार रुपये की राशि का चेक भी भेंट किया। इस अवसर पर मामराज अग्रवाल फाउण्डेशन के संरक्षक दामोदर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications