स्वाइन फ्लू से 4 की मौत, मृतकों की संख्या 344 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में चार में से दो लोगों की मौत रविवार को हुई जबकि दो की मौत शनिवार को हुई थी जिसकी पुष्टि रविवार को हुई। इस तरह महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 139 हो गई है।
रविवार को देश में 164 नए मामले सामने आए हैं। इस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10,894 हो गई है। देश में स्वाइन फ्लू के पहले पीड़ित व्यक्ति की पुष्टि मई में हैदराबाद में हुई थी।
नए मामलों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 56 मरीज पीड़ित पाए गए। दिल्ली दूसरे नंबर पर रही और यहां 27 मरीज सामने आए है। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु में 23 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
अन्य राज्यों में हरियाणा में 12, कर्नाटक में 16, केरल में सात, गुजरात में चार, चंडीगढ़ में दो, बिहार में दो, पश्चिम बंगाल में एक और उत्तर प्रदेश में एक मरीज की पुष्टि हुई है।
महाराष्ट्र में इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 3024 हो गई है जबकि दिल्ली में 2800 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications