अफगानिस्तान में मुठभेड़, नाटो के 8 सैनिकों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार को नुरिस्तान प्रांत में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने इस संबंध में जानकारी दी।
आईएसएएफ द्वारा जारी बयान में कहा गया कि आतंकवादियों ने पहले दो पुलिस चौकी पर हमला बोला था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications