इंडोनेशिया में भूंकप से मरने वालों की संख्या 600 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप में 412 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि 2,093 लोगों को मामूली चोटें हैं। भूकंप में 83,172 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और 96,452 इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
इमारतों के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्यक्रम चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भूकंप में 1,000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications