झारखण्ड में आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर भाजपा भड़की

शंकरनारायणन ने गत दो अक्टूबर को प्रदेश के 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसके तहत राज्य के 24 में से 13 जिलों के पुलिस प्रमुखों को इधर-उधर किया गया था।

इतनी भारी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किए जाने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुबर दास ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जब जनवरी महीने में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था तब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्या करना है और क्या नहीं करना है के संबंध में एक आदेश जारी किया था। राज्यपाल को भारी संख्या में अधिकारियों का तबादले न करने को कहा गया था। वर्ष 2006 में सर्वोच्च न्यायालय तक ने कहा था कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और आईपीएस अधिकारियों का दो वर्ष से पहले तबादला नहीं किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "कई जिलों के पुलिस प्रमुखों का तीन से पांच महीने के भीतर ही तबादला कर दिया गया। राज्यपाल को इन तबादलों का कारण स्पष्ट करना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+