पाकिस्तान में 9 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्वात और पड़ोसी जिले बुनेर के बीच की सीमा पर स्थित एक पहाड़ी गांव बांजीर में रविवार को पुलिस व सैनिकों के साथ संघर्ष में छह आतंकी मारे गए।
क्षेत्र के एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि मृतकों में तीन आतंकी कमांडर शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि संघर्ष में एक सैनिक भी घायल हो गया है।
सेना की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि एक अन्य घटना में सरकार समर्थक मिलिसिया और सेना द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके अलावा 16 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications