राज्यों के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रियों का सम्मेलन 6 अक्टूबर को
सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बरागटा ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में यह सम्मेलन प्रदेश के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। सम्मेलन में वे प्रदेश हित में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को लेकर दीर्घकालीन योजना बनाने और केंद्र से राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि 12 जून, 2008 को शिमला में चार राज्यों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड तथा अरूणाचल के राज्यों के बागवानी मंत्रियों का एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें इन पहाड़ी राज्यों की एक जैसी मुश्किलों एवं महत्वपूर्ण मामलों पर विचार-विमर्श के लिए मंच प्रदान किया गया था।
बरागटा इन पहाड़ी राज्यों की परिषद के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मेलन के दौरान पहाड़ी राज्यों के बागवानों एवं किसानों की एक जैसी समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications