उड़ीसा में बस संचालकों की हड़ताल आंरभ
बस मालिक एसोसिएशन राष्ट्रीय राजमार्गो पर चुंगी में अत्यधिक वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रही है।
पांच दौर की वार्ता के बाद भी सरकारी प्रतिनिधि बस मालिकों को हड़ताल रोकने के लिए राजी नहीं कर सके। बस संचालकों ने गुरुवार से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 5 और 5ए पर हड़ताल कर रखी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-5 और 5 ए से करीब 1,000 बसों के हटने से राज्य में खासकर तटीय इलाकों में परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं।
राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों और विशेष रेलगाड़ियों का प्रबंध किया है। लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को भी छोटे स्टेशनों पर रुकने के लिए कहा गया है। बहरहाल इन सबके बावजूद शनिवार को हजारों यात्री बस अड्डों पर फंसे पड़े थे।
बस मालिकों ने सरकार को तीन सूत्रीय प्रस्ताव दिया है। इसमें चुंगी को पहले जितना करना, चुंगी भार में साझेदारी और डीजल उपकर में कटौती शामिल है।
उधर, सरकार ने वार्ता को सकारात्मक बताया और शीघ्र ही किसी फैसले की उम्मीद जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications