हिमाचल में सड़क दुर्घटना, 8 सैनिकों की मौत
पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "तातापानी के नजदीक वाहन सतलुज नदी में गिर जाने की वजह से उसमें सवार आठ सैनिकों की मौत हो गई।"
शर्मा ने कहा कि सात शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि एक शव की तलाश की जा रही है।
शर्मा ने कहा कि सेना के जवान शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड के हो सकते हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications