चूहे ने रोकी एयर इंडिया की उड़ान!
अधिकारी ने कहा है कि जल्द ही इसके बदले एक दूसरा विमान उपलब्ध करा दिया जाएगा।
एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक योगेश मुंदवा ने आईएएनएस को यहां फोन पर बताया, "आधिकारिक तौर पर चूहे की घटना घोषित नहीं की गई है। लेकिन अपराह्न् 2.05 बजे प्रस्थान करने वाला विमान किसी तकनीकी समस्या के कारण उड़ान नहीं भर पाया है।"
मुंदवा ने कहा, "हमारे मुंबई कार्यालय को अब एक दूसरा विमान मिल गया है और हम क्रू और केबिन कर्मचारियों का बंदोबस्त कर रहे हैं। क्रू और केबिन कर्मचारियों का बंदोबस्त हो जाने के बाद वहां से विमान आएगा और यात्रियों को यहां से लेकर उड़ जाएगा।"
ठीक इसी तरह की एक अन्य घटना 25 सितंबर को घटी थी। अमृतसर से लंदन जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में एक चूहा घुस गया था, जिसके कारण विमान समय पर उड़ान नहीं भर पाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications