मौर्या एक्सप्रेस में मिले शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई (लीड-2)
गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के निरीक्षक अवधेश सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "शवों पर चोट के निशान नहीं हैं। ऐसा लगता है कि जब गाड़ी हटिया रेलवे स्टेशन पर यार्ड में थी तभी शवों को डिब्बे में रख दिया गया। किसी ने भी शवों के लिए दावा नहीं किया है। हम मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।"
सिंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
मौर्या एक्सप्रेस के यात्री उस समय चकित रह गए, जब उन्हें शनिवार को देर शाम पता चला कि दो बोगियों के शौचालयों में बोरियों में भर कर दो शव रखे हुए हैं। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
धनबाद पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों की उम्र 35 से 45 वर्ष के आसपास है।
धनबाद पुलिस ने रांची पुलिस से इस बारे में जानकारी के लिए संपर्क किया है कि इधर दो-तीन दिनों के दौरान कहीं कोई व्यक्ति लापता तो नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications