भाजपा झारखण्ड में 11 अक्टूबर को राजभवन का घेराव करेगी
भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष रघुबर दास ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया, " राज्य के लगभग 1,00000 पार्टी कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। हम राजभवन को चारों तरफ से घेरकर प्रदर्शन करेंगे और राज्यपाल से अपनी मांगे पूरा करने के लिए कहेंगे। हमारी मुख्य मांगे राज्य में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने और किसानों को ऋणों में छूट देने की है।"
दास ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा," कांग्रेस ने झारखण्ड में लोकतंत्र का अपहरण कर लिया है और वह राज्यपाल के माध्यम से अपने एजेंडे को लागू करने की कोशिश कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications