इंडोनेशिया में फिर भूकंप के झटके, मृतकों की संख्या 600 हुई (लीड-1)
चार दिन पहले आए रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई थी। उसकी वजह से 412 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि 2,093 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भूकंप में 83,172 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और 96,452 इमारतों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
इमारतों के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्यक्रम अब भी चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भूकंप में 1,000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है।
इसी बीच रविवार को इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पश्चिमी समोआ में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया की भूकंप एजेंसी ने कहा कि जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.36 बजे पश्चिमी पापुआ के मानोकवारी से 123 किलोमीटर दूर समुद्र में केंद्रित था। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के अनुसार भूकंप समुद्र तल से 56 किलोमीटर दूर नीचे था।
इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान के बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। इंडोनेशिया में हाल के समय में आए भूकंपों की श्रृंखला में यह ताजा कड़ी है। करीब चार दिन पहले ही पश्चिमी सुमात्रा में तेज भूकंप आया था। राहतकर्मी अभी भी मलबे में फंसे लोगों की खोज में लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications