जापान के पूर्व वित्त मंत्री नाकागावा का निधन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने रविवार को बताया कि नाकागावा का शव उनके बिस्तर पर पड़ा पाया गया। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
नाकागावा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सदस्य थे। उन्हें इस वर्ष फरवरी में जी-7 देशों के एक सम्मेलन के दौरान नशे की हालत में संवाददाता सम्मेलन में पहुंचने के कारण पद से हाथ धोना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications