रोग प्रतिरोधकता पर बेहतर आंकड़ों के लिए सॉफ्टवेयर : आजाद
आजाद ने कहा, " रोग प्रतिरक्षण अभियान का परिणाम संतोषजनक नहीं है। मैंने अपने अधिकारियों से पूछा कि उन्होंने ये आंकड़े कैसे इकट्ठा किए। अधिकारी मेरे सवाल का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। मैंने उनसे ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार कराने को कहा है जो कि सही आंकड़े हासिल करने में हमारी मदद कर सके।"
उन्होंने कहा, " ये सॉफ्टवेयर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी ब्लाकों को वितरित किए जाएंगे। ब्लाक स्तर पर एकत्र किए गए आंकड़े इन सॉफ्टवेयरों में सुरक्षित रहेंगे।"
आजाद ने सर गंगा राम अस्पताल द्वारा मधुमेह पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, " डाटाबेस में सभी बच्चों का नाम, उनके पिता का नाम और टेलीफोन नंबर होगा। अगर किसी का टेलीफोन नंबर नहीं है तो उसके पड़ोसी का टेलीफोन नंबर होगा। इससे प्रतिरक्षण अभियान की निगरानी बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी।"
उन्होंने कहा, " इस साल के अंत तक आंकड़ों का डाटाबेस तैयार करना संभव होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications