तूफान 'पार्मा' ताइवान की ओर बढ़ा
ताइपे, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलीपींस के उत्तरी हिस्से में तबाही फैलाने के बाद समुद्री तूफान पार्मा रविवार सुबह ताइवान तट की ओर बढ़ रहा है। फिलीपींस में तूफान से तीन लोगों की मौत हुई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने तूफान के फिलीपींस और ताइवान को पृथक करने वाली बशीह खाड़ी में पहुंचने के बाद रविवार सुबह एक चेतावनी जारी की है।
रविवार सुबह पांच बजे तूफान ताइवान के दक्षिणी छोर अरलुनपी से 340 किलोमीटर दक्षिण में था। तूफान में हवाएं 126 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं हैं और यह सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिक हसीइह मिंग-चांग ने कहा कि इस समय पार्मा बशीह खाड़ी में है और इसकी रफ्तार के घटकर चार किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications