नक्सल समस्या से निपटने में दैवीय सहायता चाहते हैं रमन सिंह
भुवनेश्वर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य की नक्सल समस्या से निपटने के लिए शनिवार को दैवीय मदद मांगी। अपने परिवार के साथ उन्होंने सम्बलपुर के समलेश्वरी और पटनेश्वरी देवी मंदिरों में दैवीय आशीर्वाद के लिए पूजा की।
रमन सिंह ने पूजा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "नक्सल समस्या हमारे देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। कोई भी समस्या देवियों के आशीर्वाद के बिना हल नहीं हो सकती। राक्षसों के खिलाफ देवियां हमेशा विजयी रही हैं। मैंने देवी दुर्गा की शक्ति से लोगों के दिलों से बुराई को समाप्त करने के लिए देवियों से आशीर्वाद मांगा।"
सिंह ने यह भी कहा कि नक्सल प्रभावित राज्य सामूहिक प्रयास से इस समस्या से उबर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications