शिंदे की पुत्री को चुनाव आयोग ने बनाया एनसीपी की उम्मीदवार !
ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिति शिंदे को कांग्रेस ने शोलापुर शहर मध्य विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया था जबकि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई सूची में प्रणिति शिंदे को एनसीपी उम्मीदवार के रुप में दिखाया गया है, जिनका चुनाव चिन्ह 'घड़ी' है।
हालांकि दोनों पार्टियां पिछले 10 वर्षो से सहयोगी की भूमिका में हैं और इस बार भी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।
राज्य सूचना आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह महज 'टंकण की त्रुटि' है। इसे चुनाव के समय तक ठीक कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications