नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस के अनुसार यह घटना रांची से 45 किलोमीटर दूर बुंदु ब्लॉक के जंगल में हुई जब पुलिस के खोजी दल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।
दोनों घायल पुलिसकर्मियों को रांची स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि झारखण्ड के 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। अब तक पिछले आठ वर्षो में 1550 लोग नक्सली हिंसा का शिकार हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications