विमान में हाथापाई करने वाले पायलटों के खिलाफ मामला दर्ज (लीड-1)

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा, "आईसी 884 विमान में दो पायलटों और क्रू सदस्यों के बीच हाथापाई के बारे में शनिवार सुबह सूचना प्राप्त हुई थी। इस घटना में शामिल पक्षों के बीच नोक-झोंक हुई है। प्रबंधन ने इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं।"

प्रवक्ता ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पूरी होने तक दोनों पायलट और दो केबिन क्रू सदस्यों को उनके नियमित कामकाज से अलग कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच एक विमान परिचारिका ने दो पायलटों कमांडर रणबीर अरोड़ा और कैप्टन आदित्य चोपड़ा के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी है। परिचारिका ने कहा है कि जब उसने पायलटों की हरकतों का विरोध किया तो उसे काकपिट के बाहर धकेल दिया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) सत्येंद्र गर्ग ने कहा है, "विमान परिचारिका के हाथ में खरोंच और चोटें आई हैं।" गर्ग ने कहा है कि चिकित्सकीय जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसके ऊपर हमला किया गया था।

शनिवार को हुई हाथापाई में सह पायलट अमित खन्ना को कथित रूप से चोट आई है। यह हाथापाई सुबह तड़के लगभग 4.30 बजे हुई थी, उस समय विमान पाकिस्तान के ऊपर उड़ रहा था।

लेकिन खन्ना ने उड़ान के दौरान किसी हाथापाई से इंकार किया है।

खन्ना ने कहा है, "मैं पहले एयर इंडिया प्रबंधन से बात करूंगा। चूंकि हम गहरे सदमे में हैं, लिहाजा मैं अभी उनसे बात करने की स्थिति में नहीं हूं। लेकिन उड़ान के दौरान हमारे बीच कोई हाथापाई नहीं हुई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+