बैंक लूट की गुत्थी सुलझी, एक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने आईएएनएस को बताया, " हमने हेमराज को गिरफ्तार किया है जो पंजाब राज्य बिजली बोर्ड का कर्मचारी है। बटाला में बैंक से लूटी गई राशि को बरामद कर लिया गया है।"
गिल ने कहा," हमने हेमराज को एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। हमने इस गिरफ्तारी के बाबत बटाला पुलिस को अवगत करा दिया है और आगे की पूछताछ के लिए बटाला पुलिस को सौंप दिया जाएगा।"
पुलिस के अनुसार हेमराज बटाला जिले के शास्त्री नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ब्रांच से 23 लाख रूपये लेकर भाग गया था।
बटाला पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि," पूछताछ के दौरान हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि गिरफ्तार व्यक्ति के साथ किसी बैंक कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications