अपने संसदीय खर्चो के दावे का स्वराज पॉल ने किया बचाव

स्थानीय समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' ने खबर दी थी कि स्वराज पॉल ने सदन के सबसे धनी सदस्य होने के बावजूद अपने संसदीय खर्चो के लिए 110,000 पाउंड का दावा किया है।

कापारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक अध्यक्ष स्वराज पॉल ने आईएएनएस को बताया, "मैंने खबर नहीं पढ़ी है, लेकिन मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।"

समाचार पत्र के अनुसार धनी सांसदों में से सिर्फ दो सांसदों ने संसदीय खर्चो के लिए दावा किया है। 12 करोड़ 50 लाख पाउंड के खर्च का दावा करने वाले लार्ड ग्रांटचेस्टर ने अपनी पात्रता से बेहद कम खर्च का दावा किया है और लार्ड स्वराज पॉल ने अपनी पात्रता के अधिकतम खर्च 1.2 अरब पाउंड खर्च का दावा किया है।"

पॉल ने आईएएनएस को बताया, " इस सवाल पर कि मैंने इन खचरे के लिए क्यों दावा किया है जबकि अन्य धनी सदस्यों ने नहीं किया है, मैं कहना चाहूंगा कि वे संसद के सत्र में उपस्थित नहीं थे इसलिए वे खचरे के लिए कैसे दावा कर सकते हैं।"

समचार पत्र की इस खबर पर ब्रिटेन में इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था कि संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा खर्चे के लिए दावा किया जाना क्या नैतिक दृष्टि से उचित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+