दलाई लामा ने तिब्बत मसले पर अमेरिकी समन्वयक की नियुक्ति का स्वागत किया
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की वेबसाईट पर रविवार को एक बयान में कहा गया है, "दलाई लामा अमेरिका द्वारा अपने सहायक मंत्री मारिया ओटेरो को तिब्बत के मसले के लिए विशेष समन्वयक नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हैं और वह उनके साथ काम करने के लिए इंतजार कर रहे हैं।"
बयान में कहा गया है, "दलाई लामा ने तिब्बत की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति बराक ओबामा की चिंता की सराहना की है। दलाई लामा को उम्मीद है कि ओबामा के कार्यकाल के दौरान तिब्बत के लोग अपनी समस्याओं के समाधान में प्रगति देख सकते हैं।" बयान में यह भी कहा गया है कि दलाई लामा, ओबामा के चीन के दौरे के बाद उनसे मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि व्हाइट हाउस के सलाहकार वलेरी जैरेट सहित ओबामा के शीर्ष सहयोगी पिछले महीने दलाई लामा से मुलाकात करने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications