सेंट्रल जेल में मादक द्रव्यों की तस्करी में एक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति को देर शनिवार गिरफ्तार किया गया जब वह देशी घी के टिनों में चरस और चावल के बोरे में लगभग 5,000 मादक द्रव्यों से बनी दवाओं की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।
लुधियाना सेंट्रल जेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने जेल में नियमित तालाशी के दौरान इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है और आशा है कि इस मामले में आने वाले दिनों में और लोग गिरफ्तार किए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications