उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश
लखनऊ, 4 अक्टूबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को झ्हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।
रविवार सुबह ही लखनऊ सहित इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और सीतापुर सहित अन्य कई जिलों में तेज बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है।
लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने आईएएनएस से कहा पिछले कुछ दिनों से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिस कारण वहां लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। अब वह कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसक रहा है जिस कारण उत्तर प्रदेश और उसके पड़ोसी राज्यों में बारिश की स्थिति बन रही हैं।
गुप्ता ने संभावना जताई कि आने वाले दिनों में प्रदेश में कुछ दिन तक बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications