अपहर्ता के चंगुल से छूटा कपिल

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अपहर्ता देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्र पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में ही अपहरण किए गए कपिल के घर के पास ही रिक्शा चलाता था।

रिक्शाचालक देवेंद्र ने स्कूल से घर वापस लौट रहे कपिल को शनिवार को अगवा कर लिया था।

जीआरपी के इंस्पेक्टर त्रिपुरारी शुक्ला ने बताया," अपहर्ता देवेंद्र रविवार की सुबह पानी लेने के लिए सुबह करीब 3 बजे सप्तक्रान्ति एक्सप्रेस से उतरा था जबकि रेलगाड़ी में गस्त लगा रहे पुलिसकर्मियों ने इस बात पर ध्यान दिया कि बच्चा घर जाने के लिए रो रहा है। कुछ गलत होने के संदेह पर पुलिसकर्मियों ने देवेंद्र से पूछताछ की तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया।"

इंस्पेक्टर शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान देवेंद्र ने बताया कि वह कपिल के पिता से 5 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था। वह बच्चे को लेकर बिहार स्थित अपने गांव जा रहा था। उसने फिरौती मिल जाने के बाद बच्चे की हत्या कर देने की योजना बनाई थी। इस संबंध में शनिवार की शाम को दिल्ली में भी मामला दर्ज किया गया था।

शुक्ला ने कहा कि बच्चे के पिता को इसकी सूचना दे दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+