सिलीगुड़ी-दीघा के बीच नई रेलगाड़ी सोमवार से
सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन पर बहुद्देश्यीय कांप्लेक्स की आधारशिला रखते हुए रेलमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, " हम सोमवार से सिलीगुड़ी और दीघा के बीच नई रेलगाड़ी की शुरुआत करेंगे जो राज्य के दो पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ेगी। रेल सेवा की शुरुआत से पहाणी और तटीय पर्यटन इलाकों के बीच संपर्क बढ़ेगा।"
रेलमंत्री ने कहा, "सिलीगुड़ी और बागडोगरा स्टेशन के बीच छोटी रेल बसें चलाने की हमारी योजना है। इसके साथ ही कूच बिहार में जल्द ही रेलवे संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।"
ममता बनर्जी ने न्यू जलपाईगुड़ी से सियालदह के बीच सुपरफॉस्ट रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेलगाड़ी सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications