'वैश्विक अर्थव्यवस्था की बहाली के अगुवा हैं एशियाई देश'

आईएमएफ के एशिया एवं प्रशांत विभाग के निदेशक अनूप सिंह ने इस्तांबुल में पत्रकारों को बताया, " एशिया अन्य क्षेत्रों की तुलना में मंदी से तेजी से उबरा है।"

उन्होंने कहा, "क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं का पहली तिमाही में प्रदर्शन बेहद खराब रहने के बावजूद कई देशों में आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है।"

अनूप सिंह के अनुसार एशिया का आर्थिक प्रदर्शन सरकारी खर्च बढ़ाने और वित्तीय बाजार की स्थिरता के मौद्रिक उपायों सहित नीति निर्माताओं के तेज गति से उठाए गए कदमों से संभव हुआ है।

उन्होंने एशिया के देशों की सरकार को सावधान किया कि जल्दबाजी में सरकारी प्रोत्साहन वापस लेने से अर्थव्यवस्था की बहाली बाधित हो सकती है।

अमेरिका और यूरोप में मंदी के कारण एशिया की तेजी से विकास कर रहीं अर्थव्यवस्थाओं को तगड़ा झटका लगा था जिससे एशियाई देशों के निर्यात और औद्योगिक उत्पादन में जबरदस्त गिरावट आई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+