व्यावसायिक बैंक बनना चाहता है रेपको बैंक
बैंक के प्रबंध निदेशक एम. बालासुब्रमण्यम ने आईएएनएस को बताया, " हमारे बोर्ड ने सरकार से खुद को रिजर्व बैंक के अधीन एक व्यावसायिक बैंक में बदलने की अनुमति मांगी है।"
रेपको बैंक की स्थापना गृह मंत्रालय और चार दक्षिणी राज्यों ने 1949 में स्वदेश लौटे प्रवासियों की सहायता करने के लिए की थी।
रेपको बैंक बहु-राज्य सहकारी संस्था अधिनियम के तहत सहकारी संस्था के रूप में पंजीकृत है। रेपको बैंक को अपने नाम के आगे बैंक शब्द लगाने के लिए सरकार से विशेष अनुमति मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications