थेक्कडी में नौका पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे : पुलिस
दुर्घटना की जांच कर रहे पुलिस की अपराध शाखा के दल के प्रमुख पी.ए.वाल्सन ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि केरल पर्यटन विकास निगम (केटीडीसी) के स्वामित्व वाली दो मंजिली नौका की क्षमता 75 यात्रियों की थी, लेकिन दुर्घटना की शाम नौका पर 87 पर्यटक सवार थे।
वाल्सन ने कहा है, "नाव चालक ने क्षमता से अधिक पर्यटकों को बैठा लिया था और चालक द्वारा असावधानी के साथ नाव को अचानक मोड़ देना दुर्घटना के मुख्य कारण के रूप में सामने आया है।"
वाल्सन से इस संबंध में नाव चालक और उसके सहायक से पूछताछ की है और रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक इंजीनियर से भी बातचीत की है। इस इंजीनियर का 19 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी भी इस दुर्घटना में शिकार हुए हैं।
वाल्सन ने कहा है, "नाव चालक पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। नाव की स्थिति के बारे में पता करने के लिए कई सारे वैज्ञानिक परीक्षण किए जाएंगे। "
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने नाव का प्रारंभिक परीक्षण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications