ब्रिटेन के चुनाव लड़ेगा 'भारत में प्रशिक्षित तांत्रिक'
समाचार पत्र 'ईवनिंग स्टेंडर्ड' के मुताबिक केरालमबोस एडमोनटन निर्वाचन क्षेत्र से खड़े होंगे। वर्तमान में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी का व्यक्ति वहां से सांसद है। पिछले चुनावों में उसने 8,000 मतों से विजय हासिल की थी।
समाचार पत्र के मुताबिक केरालमबोस की वेबसाइट पर लिखा है, "वह भारत में प्रशिक्षित एक तांत्रिक गुरु हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे अधिक खूबसूरत महिलाओं के साथ समय बिताया है।"
समाचार पत्र के मुताबिक केरालमबोस एक वकील हैं और उन्हें 'डॉ. अर्थ' के नाम से जाना जाता है। वह उत्तरी लंदन में एक नाइटक्लब चलाते हैं।
ब्रिटेन में अगला आम चुनाव 3 जून 2010 को होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications