आईएईए ईरान के नए परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करेगी (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आईएईए के प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई और ईरान के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के प्रमुख अली अकबर सलेही ने रविवार को तेहरान में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 25 अक्टूबर को आईएईए ईरान के नए परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करेगी।
अलबरदेई शनिवार को तेहरान पहुंचे थे। उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ परमाणु कार्यक्रमों के संबंध में बातचीत की थी। अलबरदई ने कहा कि ईरान अब पश्चिमी देशों का सहयोग करेगा।
उल्लेखनीय है कि ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका सहित विश्व की ताकतवर शक्तियों ने महसूस किया है कि ईरान के नए परमाणु संयंत्र में ऐसी कोई भी बात नहीं है, जिसे छुपाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications