विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें: सोनिया
सोनिया गांधी ने करनाल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि हरियाणा के लोग विकास, शांति और सुरक्षा के लिए कांग्रेस को वोट देंगे और अपने कार्यकाल में राज्य को बेहद खराब हालत में पहुंचा देने वाली ताकतों को नकार देंगे।"
सोनिया गांधी ने कहा, "आपको पांच साल पहले का समय याद होगा जब किसान निराश थे, युवा अपने भविष्य के प्रति चिंतित थे और समाज का वंचित तबका सरकारी तंत्र से भयभीत था।"
उन्होंने आगे कहा, "आने वाले दिनों में राज्य विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और हमें विश्वास है कि राज्य के लोग एक बार फिर सही निर्णय लेंगे।"
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "आप लोगों ने कठिन हालात में कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी। मुझे इस बात की खुशी है कि भूपिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार अपने वादों पर खरी उतरी है। केंद्र सरकार ने भी हरियाणा की हर संभव सहायता की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications