कोकीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जिले की कोतवाली (शहर) के कार्यकारी प्रभारी ब्रह्मानंद ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार रात शहर के मुख्य डाकघर के निकट 800 ग्राम कोकीन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
ब्रह्मानंद ने बताया गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कमर खान और रईस मियां के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षो से तस्करी कर रहे हैं। ये दोनों आंवाल के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications