देश की समुद्री सीमा में उत्तर कोरियाई जहाज पकड़ा गया
उत्तर कोरियाई पोत 'हेयांग रो' को कोझिकोड जिले के वेदाकारा से पकड़ा गया।
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, "जहाज ने भारतीय जल सीमा में दो अक्टूबर को बिना अनुमति के लंगर डाल दिया था। बताया गया है कि टैंकों में अंदरुनी रिसाव के कारण जहाज ने भारतीय जल सीमा में लंगर डाला।"
जहाज कोलंबो से पाकिस्तान के 'पोर्ट बिन कासिम' बंदरगाह पर जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बंदरगाह के अधिकारियों का एक संयुक्त दल जहाज की जांच कर रहा है।
जहाज प्योंगयांग स्थित शिनहुंग शिपिंग कंपनी का है और उसका कप्तान चोए सुंग हो है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications