दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने के आरोपी की तलाश
पुलिस के अनुसार युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जला देने वाला 22 वर्षीय सोनू खोकराकोट कस्बे का रहने वाला है। सोनू ने 16 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार की रात अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी भी इसी इलाके की रहने वाली थी। घटना के समय किशोरी के अभिभावक बाजार गए हुए थे।
दुष्कर्म के बाद सोनू ने इसकी जानकारी अपनी मां विद्या देवी को दी। उसे डर था कि कहीं किशोरी घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दे देगी। इसके बाद सोनू और उसकी मां विद्या देवी दोनों पीड़ित किशोरी के घर गए और उस पर केरोसीन छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने युवती को स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआईएमएस) में भर्ती कराया।
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी महेश कुमार ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस ने पड़ोसियों और आसपास के लोगों का बयान ले लिया है। हमने सोनू के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी गई है।"
गौरतलब है कि पुलिस ने शनिवार को विद्या देवी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन सोनू फरार होने में सफल हो गया। विद्या देवी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications