अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ 16 वर्षीय किशोर
जिले के भोगांव थाना प्रभारी आर. के. सिंह ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर अपहृत किशोर विकास शाक्य (16) को शनिवार देर रात दीवानपुर गांव में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया गया।
सिंह ने कहा कि इस मामले में परमिंदर सिंह यादव और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने विकास के पिता सुरेश शाक्य से 17 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। सुरेश शाक्य राजस्व विभाग में अधिकारी हैं।
पुलिस के मुताबिक कस्बे के नेशनल इंटर कालेज में पढ़ने वाले विकास का गत 11 सितम्बर को परशुरामपुर से अपहरण कर लिया गया था। उस समय वह अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications