फिलीपींस में तूफान 'पार्मा' से 17 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक चिटो कास्त्रो ने बताया, "तूफान की वजह से बुहत क्षति हुई है। हम अभी भी हालात की समीक्षा कर रहे हैं।"
तूफान में सबसे ज्यादा लोगों की मौत बेंगुएट प्रांत में हुई हैं जहां भूस्खलन की दो घटनाए हुईं। प्रांतीय पुलिस कमांडर लोरेटो एस्पिनिली ने बताया कि भूस्खलन से इटोगन कस्बे में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। ला त्रिनिदाद कस्बे में भूस्खलन की एक अन्य घटना में पांच लोग मारे गए।
गौरतलब है कि पार्मा ने फिलीपींस में शनिवार को दस्तक दी थी। इस आपदा में लगभग 170,0000 लोग बेघर हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications