बांग्लादेश में 1 करोड़ फर्जी सिम कार्ड

समाचार पत्र 'द न्यू नेशन' ने कहा है कि फोन संचालक कंपनियों के करीब तीन करोड़ उपभोक्ता हैं और इनमें से 35 प्रतिशत गैर पंजीकृत सिम कार्डो का उपयोग करते हैं।

अखबार ने सूत्र के हवाले से कहा है, "हर अपराधी या आतंकवादी 400 से 500 गैर पंजीकृत सिम कार्ड रखता है। एक बार उपयोग करने के बाद सिम कार्ड को नष्ट कर दिया जाता है।"

न्यूयार्क पर 9/11 के आतंकवादी हमले के बाद इस्लामी आतंकवादियों से बांग्लादेश को गंभीर खतरा पैदा हो गया। इसके बाद सरकार ने चार संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया लेकिन अब भी 25 संगठन सक्रिय हैं और विभिन्न नामों की आड़ में एकजुट हो रहे हैं।

उधर बड़े अपराधी गैर पंजीकृत सिम कार्डो से फोन करके लोगों से जबरन धन उगाही का कारोबार चलाते हैं। अखबार के अनुसार व्यापारी, ठेकेदार और धनी लोग इनका निशाना हैं।

गैर पंजीकृत सिम कार्डो के कारण अपराधियों का पता लगाना पुलिस के लिए बहुत कठिन हो जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+