साइबर अपराध में नशीली दवाओं की तस्करी से अधिक धन
सीमेंटेक के उपभोक्ता व्यापार के एशिया-प्रशांत उपाध्यक्ष डेविड फ्रीयर ने आईएएनएस को बताया, "अपराध के जरिये धन बनाने में साइबर अपराध ने नशीले पदार्थों की तस्करी को पीछे छोड़ दिया है। पूरी दुनिया में हर तीन सेकेंड में एक पहचान की चोरी होती है।"
सीमेंटेक के वायरस-रोधी नार्टन उत्पादों की जानकारी देते हुए फ्रीयर ने बताया कि कंपनी ने नए इंटरनेट सुरक्षा उत्पाद कंप्यूटरों को साइबर अपराध से निपटने में अधिक सक्षम बनाएंगे।
सीमेंटेक के नार्टन-2010 के परीक्षणों के दौरान वर्ष 2008 में इसने पूरी दुनिया में साइबर अपराध के 24.5 करोड़ प्रयासों की पहचान कर उन्हें विफल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications